भगवानपुर: चंदौर पंचायत के अढ़ौरा डीह स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को उमड़ी भीड़
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदौर पंचायत के अढ़ौरा डीह स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पंडित पवन कुमार झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिभय का माहौल देखने को मिला।