कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड 7 में मुर्गी के बच्चों के विवाद में भाई ने भाई को चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत
Kahara, Saharsa | Mar 28, 2025 पतरघट थाना क्षेत्र के वार्ड 7 मे मुर्गी के बच्चे को लेकर हुए विवाद मे राजा कुमार ने अपने ही चचेरे भाई चंदन कुमार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान जख्मी चंदन कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस चंदन के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की करवाई मे जुट गई है।