कृषक उन्नति योजना के अन्तर्गत होली त्यौहार के पहले किसानों के खाते में धान के अंतर की राशि अंतरित करके उनकी खुशियों को रंगीन कर दिया। कृषक उन्नति योजना के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे कृषि उपजमंडी पेण्ड्रा में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह थे।