मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदी हार बाजार में कपड़े की दुकान में बेचे जा रहे पटाखों की दुकान में लगी आग, मचा अफरा-तफरी
गुरुवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे कपड़े की दुकान में बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखे में आग लगने से मार्केट में अफरा तफरी मच गई। आग इतना भयानक था की दुकान में रखें पटाखे फटने लगे तो किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी की दुकान के पास जाकर जल रहे समान को निकाल लें। वही फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले लोगों ने पाइप और बाल्टी से आग बुझाए। तब तक सब कुछ जल चुका था।