जालौर: जिले में गुटखा लेने पहुंचे एसआई ने रुपए मांगने पर दुकानदार से की बदतमीजी, शिकायत के बाद एसपी ने एसआई को किया सस्पेंड
Jalor, Jalor | Jun 6, 2025 जालौर में शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने किराना दुकानदार से गुटखा मांगा दुकानदार ने पैसे देने को कहा तो उसे धमका दिया। बोला थाने का एसआई हु मुझसे पैसे मांगने की हिम्मत कैसे की। दुकानदार ने शिकायत करने पर मामला एसपी ज्ञानचंद यादव तक पहुंचा। जिला एसपी ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे एसआई को सस्पेंड कर दिया है।