जालौर: जालौर सिरोही सांसद ने सियाणा सीएससी का किया निरीक्षण, अस्पताल में डॉक्टर मिले नदारत, सांसद ने बीसीएमओ को लगाई फटकार
Jalor, Jalor | Jun 6, 2025 जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार देर शाम को सियाणा सीएससी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डाक्टर समेत कई स्वास्थ्य कर्मी नदारत मिले। जिस पर सांसद भड़क उठे एवं बीसीएमओ को फटकार लगा दी। सांसद लुंबाराम चौधरी ने शुक्रवार 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।