दुधि: पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चोपन थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। शनिवार को चोपन पुलिस डाला क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी।