लापुंग: काटू के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
Lapung, Ranchi | Oct 23, 2024 रातु एनएच 75 काटू के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वही मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हटिया सवई बगान निवासी राजू उराँव के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया वही घायल युवक का इलाज रातु सीएचसी में चल रहा है।