गम्हरिया थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेल भेज दिया. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे गुरूवार की रात राजनगर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.