रविवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए मोहब्बतपुर बसरेहर निवासी राजू, उनकी पत्नी प्रीति और बेटे प्रांशु के शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद जब एक साथ गांव पहुंचे तो शवों को देखे मातम की चीख-पुकार से पूरा मोहब्बतपुर गांव गूंज उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे ने अपने चाचा चाची और भाई को मुखाग्नि दी।