अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज कस्बे में सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार शाम 4 बजे श्रद्धा के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बाद में उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।