ग्वालियर गिर्द: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह का पड़ाव थाना पुलिस ने रोका काफिला
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज मुसीबत में फंस गए। उनका बड़ा काफिला देख कर पुलिस ने उनको तमाम नियम कायदे गिना दिये, दरअसल उन्हें राजधानी भोपाल शपथ ग्रहण में जाना था। लेकिन उन्होंने ग्वालियर से अपने लाव-लश्कर के साथ बिना अनुमति के फूल बाग चौराहे से गाड़ियों के काफिले के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर नमन करने के बाद रैली निकालनी चाही।