महसी: रामपुर धोवियाहार गांव निवासी व्यक्ति ने मॉरीशस का वीजा देने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया, अधिकारियों को भेजा पत्र
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबियाहार गांव निवासी मोहम्मद हाशिम ने कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक व्यक्ति पर मॉरीशस का वीजा देने के नाम पर ₹70000 की ठगी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर कार्यवाही एवं पैसा दिलाने की मांग की है।