झांसी: ग्राम गढूका में सोते समय सीने पर सांप के डसने से युवक की मौत, पुलिस ने शव झांसी मेडिकल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Jun 20, 2025 मृतक राजेश मोंठ थाना क्षेत्र के गढूका गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि मेरा भाई राजेश खेती किसानी करने के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार रात को वह खेत पर जुताई कराने गया था। वहां मेढ़ पर सो गया। तभी उसके सीने में सांप ने काट लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया