बीसलपुर: अभयपुर चेना नकटी गांव में उधारी के पैसे मांगने पर तीन लोगों ने एक युवक को पीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभयपुर चेना नकटी निवासी मुस्तकीम ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जयपुर में भट्टे पर मजदूरी करता है उसने अपने गांव के तीन लोगों को घर आने के लिए किराए के पैसे दिए थे वहीं आज मुस्तकीम ने उक्त तीनों लोगों से अपने पैसे मांगे तभी और उक्त तीनों लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया है ।