महमूदाबाद: मोतीपुर चौराहे पर सांडों की भिड़ंत से फल विक्रेता का ठेला पलटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
महमूदाबाद के मोतीपुर चौराहे पर गुरुवार शाम दो सांडों की भिड़ंत में एक फल विक्रेता का ठेला पलट गया। ठेले के सभी फल नाले में गिरने से उसे भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से उन्हें गौशाला भेजने की मांग की है।