अररिया: अररिया में किसान सलाहकार समिति की कार्यशाला में राजमा खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया
Araria, Araria | Mar 20, 2026 अररिया जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित कृषि भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक गौरव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शामिल हुए। कार्यशाला की शुरुआत उप परियोजना निदेशक आत्मा अश्वनी कुमार ने की।