अमरोहा: शहर के राजकीय मिनी स्टेडियम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चतुर्थ ग्राउंड सेरेमनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया
Amroha, Amroha | Feb 19, 2024 सोमवार को चतुर्थ ग्राउंड सेरेमनी समारोह के दृष्टिगत राजकीय मिनी स्टेडियम अमरोहा में जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में चतुर्थ उत्तर प्रदेश ग्राउंड सेरेमनी से संबंधित कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के बड़ी संख्या में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े हुए निवेशकों ने प्रतिभाग किया।