सासाराम: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची सासाराम, भाजपा सांसद छेदी पासवान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sasaram, Rohtas | Mar 12, 2024 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सासाराम पहुंचने के बाद सासाराम रेलवे स्टेशन पर भाजपा सांसद छेदी पासवान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस दौरान भाजपा सांसद छेदी पासवान के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे ताकि कहीं कोई परेशानी न हो।