निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर आम जनमानस को किया गया जागरूक
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक किया गया, वही जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया। तथा इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नंम्बरों 108, 112, 1090, 1098,1076,181 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।