चान्हो: चानहो में ईद-उल-अजहा की नमाज़ हर्षोल्लास के साथ अदा की गई
Chanho, Ranchi | Jun 7, 2025 शनिवार 6 बजे से चानहो प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद अमन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। बलसोकरा मे मुफ्ती मोहमद खालिद और पंडरी में मुफ्ती खातीबुर रहमान ने नमाज पढ़ाया।