भभुआ: सदर अस्पताल के सीएस सभागार में बाल विवाह के खिलाफ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया शपथ
Bhabua, Kaimur | Nov 27, 2025 गुरुवार को 1 बजे सदर अस्पताल के सीएस सभागार में बाल विवाह के खिलाफ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने शपथ लिया है। सीएस डॉ चंदेश्वरी रजक ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है जो बालिकाओं को शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य और विकास में बाधा है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इसलिए अपने आसपास मोहल्ले में बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करें।