बड़ौद: ग्राम महुड़ीया के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल, उज्जैन किया गया रेफर
शुक्रवार 14 मार्च रात्रि में लगभग 10 बजे डग बड़ौद मार्ग पर ग्राम महुड़ीया के समीप बाइक सवार कन्हैया लाल पिता शिव लाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम वराह बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना मिलने पर एंबुलेंस के पायलट अमरीश गोस्वामी एवं ईएमटी ईश्वर कुंभकार द्वारा बडौद स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया