हिंदू नव वर्ष 19 मार्च को भव्य रूप से मनाने को लेकर शाहपुरा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में शाहपुरा तहसील की 26 पंचायतों के लिए करमाडास पंचायत में छोकला बालाजी मंदिर परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया।