हनुमानगढ़: लखुवाली में पीलीबंगा सड़क मार्ग पर पुलिस ने 510 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के लखुवाली में पीलीबंगा सड़क मार्ग पर पुलिस ने 510 ग्राम अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गश्त कर रही पुलिस टीम जब सेमनाला पटडा पर पहुंची तो वहां पर युवक पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया।