आरा: शाहपुर अस्पताल में बीएसएफ जवान की पत्नी को हुआ बेटा, बल्डिंग नहीं रुकने से हुई मौत, सदर अस्पताल में मृत घोषित
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2026 शाहपुर रेफरल अस्पताल में बीएसएफ जवान की पत्नी को डिलीवरी के दौरान बेटा हुआ। डिलीवरी नॉर्मल ही हुई लेकिन उसके बाद महिला का ब्लडिंग नहीं रुका।आनन फानन में महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान ही महिला की मौत हो गई। डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। महिला चंदा केवटिया के रहने वाले रिंकू सिंह की पत्नी विवाह देवी बताई गई।