लाडपुरा: चौथ माता की ओर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक, तीन की मौत, आठ घायल, सभी का कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी
Ladpura, Kota | Jan 4, 2026 बूंदी जिले के लाबान इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चौथ माता मंदिर चौथ का बरवाड़ा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि कई श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 8 घायल लोगों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाय