शनिवार 11 बजे से उतरौला तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ज्योति राय द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। कतिपय समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।