मंगलवार की सुबह 7:00 बजे इनकम टैक्स विभाग में उसरा बाजार स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फॉरएवर कंपनी पर छापेमारी की। जहां टीम के साथ पीएसी सीतापुर भी पहुंची थी। जहां जवान बाहर गेट पर खड़े थे। अंदर अधिकारी छापेमारी कर रहे थे। इस दौरान सभी लोगों के मोबाइल फोन जप्त कर लिए गए। बता दे की फैक्ट्री में 120 कर्मचारी कार्यरत है।