नवादा: जम्हारिया के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, पूजा का सामान लेने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Nawada, Nawada | Feb 8, 2026 नवादा में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जम्हारिया गांव के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों दोस्त पूजा का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।