कोडरमा: जम्मू तवी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म कोडरमा स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टर और RPF ने की सहायता
ट्रेन में अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद ट्रेन में बच्चे की किलकारी गूंजी है. उत्तर प्रदेश के पितांबरपुर से कोडरमा तक कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में अपने पति और सास के साथ यात्रा कर रही महिला को रविवार की सुबह 6 बजे के बाद अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.