अंबाला कैंट में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, दूधिया को दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भयानक था कि दूधिया की एक टांग कटकर अलग हो गई। आंखें निकल गईं। इस भयंकर हादसे में दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महेश नगर थाना एरिया में अंबाला कैंट-जगाधरी रोड पर रविवार देर रात हुआ। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।