दलौदा: निम्बोद और नगरी में कन्या पूजन के साथ सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेशोत्साह कार्यक्रम मनाया गया
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल नगरी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सभी भैया-बहनों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सभी भैया बहनों को तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया तथा सभी भैया बहनों को फल वितरित किए गए। आज के इस प्रवेशोत्सव पर शिशु कक्षा में दो बहनों का नवीन प्रवेश हुआ।