जमुई जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला बुधवार को 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से शादी कर ली है, जिसका वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवती की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के बिजुआई गांव निवासी मनीषा कुमारी और युवक केंडिह गांव के धर्मेंद्र कुमार है।