मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी हिसार गांव के दिनेश गिरी बताये जा रहे हैं। जेएसआई रितेश कुमार ने वारंटी के घर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।