रावतसर पुलिस ने पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से मंगलवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने दौराने गस्त वन विभाग कार्यालय के पास पर्ची सट्टे की खाईवाली करते ताहिर हुसैन निवासी रावतसर को गिरफ्तार किया है व सट्टा रकम 220 रूपये बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।