बलथारा गांव में सोमवार की अहले सुबह करीब 5:02 बजे एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। जिसकी पहचान उक्त गांव के रूबिन कुमार की पत्नी अंशु कुमारी (24) के रूप में की गई है। घटना का पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।