अकोदिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में आज रविवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यह जानकारी विद्युत विभाग के सुपरवाइजर जितेन पटेल ने रविवार सुबह 8 बजे दी है। यह विद्युत प्रदाय 33 KV अको दिया फीडर से शुजालपुर 132 KV लाइन से बंद रहेगी। इस कारण अकोदिया और मोहम्मद खेड़ा उपकेंद्र से जुड़े सभी गांव प्रभावित होंगे।