समस्तीपुर: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिव्यांग शिविर का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न इलाके आए दिव्यांगों ने भाग लिया। दिव्यांगों के द्वारा मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर के समक्ष अपने कागजात को प्रस्तुत किया गया। कागजात एवं शारीरिक जांच करते हुए डॉक्टर ने दिव्यांगों का प्रमाण पत्र निर्गत किया।