तराना: नगर में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, विद्युत विभाग को लेकर जताया रोष #jansamasya
Tarana, Ujjain | May 27, 2025 मंगलवार दोपहर 1:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि तराना नगर में बारिश पूर्व मेंटेनेंस पूर्ण होने के बाद भी नगर में आये दिन अघोषित बिजली कटौती कर दी जा रही है, कारण जानने लोग जब विद्युत मंडल के कार्यालय में फोन लगाते हैं तब फोन रिसीव नहीं किया जाता, नगर की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे लोगो मे आक्रोश बढ़ रहा है।