मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 जनवरी को नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 32वीं किश्त अंतरित की। जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार को शाम करीब 7:30 बजे जानकारी जारी कर बताया कि बालाघाट जिले की 3 लाख 44 हजार 172 लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की सहायता राशि के रूप में कुल 50 करोड़ 12 लाख रुपए जमा हुए।