मंदसौर: मंदसौर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा मेडिकल संचालक की मौत
मंदसौर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवा मेडिकल संचालक की मौत मंदसौर जिले के गुर्जरबर्डिया गांव के पास हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के देवरी निवासी पंकज पाटीदार शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में मेडिकल दुकान संचालित करते थे। शुक्रवार शाम वे एक शादी समारोह में शामिल होने डिगाव गए थे।