10 फरवरी मंगलवार दोपहर 1 बजे राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक इलाके से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा का है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में गंडासा लेकर लोगों को डराते और धमकाते हुए नजर आ रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल