नागौर: नागौर के गांव जुंजाला मे 20 लाख रुपए स्वीकृति के बाद भी नही बनाया गया सुलभ कॉम्प्लेक्स, ग्रामीणो ने एडीएम को सौपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 11, 2024 नागौर के गांव जुंजाला मे सुलभ कॉम्प्लेस का निर्माण शुरू करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश भाकर ने बताया कि ग्राम पंचायत रुपाथल के ग्राम जुंजाला मे डीएमएफटी फंड के माध्यम से 20 लाख रुपए की लागत से सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर स्वीकृति जारी की गई। लेकिन सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण नही हुआ।