खरगोन जिले में पुलिस ने कबाड़ियों की दुकानों पर सर्चिग की। दुकानों के रजिस्टर चेक किए। कबाड़ व्यापारियों को चोरी की बाइक के समान, किसानों के मोटर पंप के तार व अन्य चोरी का माल न खरीदने की हिदायत दी गई। कबाड़ियों को रजिस्टर मेंटेन करने के लिए भी कहा गया है। चेकिंग में व्यापारियों को चोरी का समान खरीदने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में भी सचेत किया।