सिवानी: सिवानी में आरती नामक महिला को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके अपने खाते में डलवाए पैसे, धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
पुलिस ने फोन करके धोखाधड़ी कर अपने खाते में पैसे डलवाए जाने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि आरती नामक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके अपने खाते में करीब 29000 डलवा लिए जो कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है ।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ,मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।