खुर्जा: गैस वितरण में भेदभाव का आरोप, हिंदू रक्षा दल ने एजेंसी संचालक पर सांप्रदायिक वितरण का आरोप लगाया, वीडियो वायरल
खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा स्थित एक गैस एजेंसी पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने एजेंसी संचालक पर सांप्रदायिक आधार पर गैस वितरण करने और हिंदू उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोमवार रात्रि लगभग 9:00 बजे वायरल हुआ।