बांका: कुर्मा पैक्स गोदाम के पास टोटो पलटने से चालक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Nov 28, 2025 कुर्मा पैक्स गोदाम के पास टोटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से टोटो चालक सुबोध रजक जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे की है। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद फिर जख्मी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जख्मी चालक फुल्लीडूमर से कौड़िया जा रहे थे। गणिमत कहे कि टोटो पर कोई यात्री सवार नहीं था।