लाडपुरा: कैथून थाना इलाके के सांगोद रोड पर मोटरसाइकिल और एम्बुलेंस की टक्कर में एक अधेड़ की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Nov 25, 2025 जिले के कैथून थाना इलाके के सांगोद रोड़ पर नहर के निकट एम्बुलेंस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार अधेड़ प्रभुलाल कहार के घायल होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के पुत्र अशोक ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि उसके पिता प्रभु लाल गांव से मानपुर शादी में जा रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी