अनूपपुर: चचाई के पास बोलेरो पलटने से युवक हादसे का शिकार
अनूपपुर। चचाई के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें बबलू राठौर (लगभग 32 वर्ष) हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मदद पहुंचाई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।